कश्मीर हमारा प्रांत नहीं,
यह हमको जान से प्यारा है।
भारत का सिरमौर कहाता,
भारत का रखवाला है।
यह स्थित झूलन घाटी पर,
दुनिया का है स्वर्ग कहाता।
इसकी शोभा मन को मोहती,
हर जन आ प्रफुल्लित हो जाता।
बारामुला जिले में स्थित,
मनभावन हिल स्टेशन है।
फूलों का प्रदेश कहलाता,
कश्मीर की जान संबोधन है।
गौरी मार्ग इतिहास इसे जाने,
शाह युसूफ गुलमर्ग है माने।
देवदार और चीड़ इसे घेरे,
धरती पर जन्नत है जग इसे जाने।
चर्चित हिल रिजॉर्ट है स्थित,
जम्मू कश्मीर के दिल सा महता
पाइन वृक्ष इसे हैं घेरे,
सोने का है मार्ग कहाता।
जम्मू कश्मीर जिला गांदरबल,
मीटर 3000 पर स्थित।
ऊंचे पर्वत कई हिमानी
इसकी शोभा के कहे कहानी।
अमरनाथ यात्री यहां रुकते,
यात्रा कर जब वो हैं थकते।
शंकुधारी वन पहचान,
नाम है इसका पहलगाम
बॉलीवुड ने दिया पहचान,
अरुण, बेताब ,घाटी शूटिंग की जान।
घुड़सवारी, ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठा लो,
यह अनुभव अनुपम वरदान।
साधना शाही, वाराणसी
Also Read – संतोष- असंतोष