तंजानिया के सोशल मीडिया क्रिएटर किली पॉल (Kili Paul) नीमा पॉल (Neema Paul) सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल दोनों भाई बहनों की जोड़ी बॉलीवुड के गानों को लिप्सिंक करने और उन पर डांस करने की वजह से इंडिया में काफी पॉपुलर हो गई है। दोनों अपने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर डांस करते या लिपसिंक वीडियो बनाते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में किली पॉल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह हिंदी ही नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आए थे। यह वीडियो भारत में काफी पॉपुलर हुआ था। जिसके बाद किली पॉल ने लगातार कई भोजपुरी गानों पर डांस स्टेप्स करके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया ।
लेकिन इस बार किली पॉल और नीमा पॉल ने कुछ अलग ही कर दिया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी गाने को नहीं चुना बल्कि इस बार वो सपना चौधरी के पॉपुलर हरियाणवी सॉन्ग तेरी आंख्या का यो काजल पर थिरकते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर किली पॉल ने जब यह वीडियो शेयर किया वह काफी तेजी से वायरल हो गया। इंडिया में यह वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। उनके फैंस वीडियो देखकर काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि जय हरियाणा जय हरियाणवी तो वही एक यूजर ने लिखा कि अगली बार मलयालम गाने पर भी डांस करें।
किली पॉल और नीमा पॉल तंजानिया के सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। किली पॉल के इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलीयन फॉलोअर्स हैं तो वहीं नीमा के 5 लाख 80 हज़ार फॉलोअर हैं। भारत में इन दोनों भाई बहनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।