गया में लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शोभा सिन्हा ने सांसद प्रिंस राज और चिराग पासवान पर दिल्ली के कनाट प्लेस थाना में यौन शोषण को लेकर दर्ज हुए मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता शोभा सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि पशुपति कुमार पारस भतीजे के इस मामले को आखिर क्यों नहीं सलटाते? उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस जेडीयू कोटे से मंत्री बन गए हैं। वही आरोप लगाने वाली महिला भी फिलहाल जेडीयू नेत्री हैं। ऐसे में पशुपति पारस अपने भतीजे प्रिंस राज के मामले को क्यों नहीं सलटा देते हैं। प्रवक्ता ने आगे चिराग पासवान का समर्थन करते हुए कहा कि मामले में बेवजह चिकाग पासवान ता नाम लाया जा रहा है। यह कहीं से भी सही नहीं है।
शोभा सिन्हा ने कहा कि जब चिराग को इस मामले के बारे में जानकारी मिली थी उस वक्त चिराग ने पीड़ित महिला और प्रिंस राज को मामले को थाना में सुलझाने की सलाह दी थी। लेकिन FIR में चिराग पासवान पर धमकी देने का मामला दर्ज करवाना गलत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस को भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सुलझाने का आग्रह किया गया था। लेकिन पशुपति पारस ने उस वक्त इसे दरकिनार करते हुए खगड़िया जिला के अपने एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह में चले गए। चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लोक जनशक्ति पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। साथ ही पुलिस-प्रशासन से यह मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिससे जनता को जल्द से जल्द सच्चाई के बारे में पता चलें।
बता दें कुमारी शोभा सिन्हा पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा पार्टी से गया जिले के इमामगंज विधानसभा से चुनाव लड़ी थी। हालांकि वे चुनाव हार गई थी। इसके पूर्व शोभा सिन्हा गया जिला परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
Also Read – L.R. Agarbatti के मालिक तेजप्रताप यादव हुए फ्राड के शिकार